होली पर 3 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, 28 फरवरी शनिवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय और बैंक
जनपत की खबर Feb 27, 2026 at 05:25 PM , 93लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने होली पर्व के अवसर पर 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। यह अवकाश Negotiable Instruments Act, 1881 के अधीन घोषित किया गया है।
गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति संख्या 671/तीन-2025-39(2)/2016 दिनांक 17 नवम्बर 2025 के तहत वर्ष 2026 के राजपत्रित अवकाशों की सूची में 2 मार्च 2026 को होलिका दहन तथा 4 मार्च 2026 को होली का अवकाश पहले से घोषित था। अब शासन ने होली के पावन अवसर को देखते हुए 3 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुए पूर्व में जारी अधिसूचना को इस सीमा तक संशोधित कर दिया है।
हालांकि, अतिरिक्त अवकाश के कारण कार्य व्यवस्था संतुलित रखने के लिए शासन ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग की 27 फरवरी 2026 की विज्ञप्ति के अनुसार 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, संस्थान, बैंक एवं कोषागार सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे।
अर्थात् जहां एक ओर होली के अवसर पर 2, 3 और 4 मार्च को अवकाश रहेगा, वहीं इसकी भरपाई के रूप में 28 फरवरी (शनिवार) को नियमित कार्य दिवस घोषित किया गया है। शासन के इस निर्णय से कर्मचारियों एवं आमजन को अग्रिम रूप से कार्य व्यवस्था की स्पष्ट जानकारी मिल गई है।
































Comments