योगी का तृणमूल कांग्रेस पर हमला, कहा- बंगाल को बना दिया ‘गुंडो’ की धरती

हेडलाइंस , 147

नई दिल्ली।। West Bengal Assembly Election 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता योगी आदित्य नाथ ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के ‘गुंडों’ ने बंगाल को ‘गुंडागिरी और अराजकता’ का अड्डा बना दिया है। योगी हावड़ा में रोड शो में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ बंगाल में तीसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा तथा रोड शो कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार केन्द्र सरकार की कई योजनाओं को लागू नहीं कर रही है।

योगी ने अपने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि बंगाल देश की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भूमि है लेकिन तृणमूल के गुंडों ने इसे ‘गुंडागिरी और अराजकता’ की धरती बना दिया है। योगी ने कहा कि संकेतों से साफ पता चलता है कि भाजपा यहां बहुमत से सरकार बना लेगी। उन्होंने कहा, मैं समझता हूँ कि ममता दीदी की सरकार के दिन अब गिनती के रह गये हैं। राज्य के लोगों ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर देने का मन बना लिया है।


योगी ने कहा कि यह स्वामी विवेकानंद, रवीन्द्रनाथ टैगोर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि है जिसने पूरे देश को प्रेरित किया है। लेकिन अब यह तृणमूल के पाले-पोसे गुंडों और उगाही करने वालों की धरती बन गयी है। तृणमूल और वाम मोर्चा ने माहौल को बदल दिया है और इसे तुष्टीकरण से पीड़ित जगह बना दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top