सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 5 जवान शहीद
हेडलाइंस Apr 03, 2021 at 01:01 PM , 199बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ में 5 जवानों के शहीद होने की खबर है। जबकि एक जवान के घायल बताया जा रहा है। यह एनकाउंटर बीजापुर के तररेम इलाके में हुई है। एक नक्सली का शव भी बरामद होने की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में हताहत होने वाले जवानों की संख्या के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
यह एनकाउंटर बीजापुर-सुकमा सीमा के तररेम इलाके के जूनागढ़ और टेकलगुडा गांव के पास हुआ है। यह हिडमा का गांव माना जाता है। पिछले 15 दिनों से नक्सलियों का जमावाड़ा था। दोपहर तक जवानों और नक्सलियों के बीच जोरदार गोलीबारी चलती रही, जिससे पूरा इलाका गूंजता रहा। वहीं बीजापुर के चेरपाल में पदस्थ सीआरपीएफ-85 बटालियन के जवानों ने सर्च ऑपरेशन में आईईडी बम बरामद कर जंगल में ही ब्लास्ट कर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवानों ने सर्च ऑपरेशन में चेरपाल के पास मोदीपारा में एक आठ किलो का एक आईईडी बरामद किया। जवानों ने बरामद आईईडी को जंगल में ही ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया।






_page-0001.jpg)





















Comments