मोदी सरकार बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानो का हक मार रही है- वैभव माहेश्वरी, मुख्य प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश, आप

हेडलाइंस , 348

*स्टेडियम को किसानो के लिए जेल नही बनाया तो दिल्ली के मुख्मयमंत्री के घर को ही गृह मंत्री अमित शाह ने जेल बना किया उन्हें नज़रबंद: संजय सिंह, प्रदेश प्रभारी व् राज्य सभा सांसद, आप*  

*केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के बावजूद आज देश और किसान एक साथ खड़े है- संजय सिंह, प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद, आप*
 
*प्रदेश में आघोषित आपातकाल, अन्नदाता के समर्थन में उतरे कार्यकर्ताओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार - सभाजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश आप*

*इस तानाशाही के खिलाफ पहले भी लड़े है और आगे भी यह लड़ाई ज़ारी रहेगी: सभाजीत सिंह*

*मोदी सरकार बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानो का हक मार रही है- वैभव माहेश्वरी, मुख्य प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश, आप*

लखनऊ, 8 दिसंबर 2020

जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार का तुग़लकी फ़रमान मानने से इंकार किया और 9 स्टेडियम को जेल नही बनने दिया तो आज  केजरीवाल के घर को गृह मंत्री अमित शाह ने जेल बना दिया और उन्हें उन्ही के घर में नजरबंद कर दिया। यह बात प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कही। 

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा जैसे हीअरविंद केजरीवाल सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिलकर आये, अमित शाह डर गए। इसलिए अरविंद केजरीवाल को उन्हीं के घर में गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया गया।उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। मैं मोदी सरकार से कहना चाहता हूं जितना चाहे लाठीचार्ज करवा लीजिये, पानी की बौछार या आँसू गैस के गोले छुड़वा दिजीये, ये आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है। मोदी जी आप किसानों का हक नहीं मार सकते, आपको किसानों का हक देना पड़ेगा। 


उन्होंने कहा इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जब किसान विरोधी कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो उन्हें भी आदित्यनाथ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश के सभी साथी किसानों के लिए ऐसे ही लड़ते रहिए, सरकार की दमनकारी नीतियाँ किसानों की आवाज को रोक नहीं सकती।  हमे आप सब पर गर्व है।

 
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि देश के करोड़ों किसान संसद में पास बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे है, इसी के सम्बंध में आज भारत बंद किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर उत्तर प्रदेश अंदर किसानों के समर्थन में सेवादार के रूप में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को आदित्यनाथ की पुलिस से गिरफ्तार कर लिया। आज उत्तर प्रदेश में आपातकाल जैसी स्थिति हो गई है। देश का अन्नदाता सदन में पास किए गए काले कानून को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है तो किसानों की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांग अनसुनी कर रही है, और जो लोग किसानों के आंदोलन का समर्थन करने आगे आ रहै उन्हें केंद्र सरकार जेल में डालने का काम कर रही है। आम आदमी पार्टी इस सरकार की तानाशाही के खिलाफ पहले भी लड़ चुकी है और आगे भी लड़ती रहेगी। हम किसानों की आवज दबने नहीं देंगे। 


मुख्य प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने कहा कि मोदी जी ने किसानों के लिए जो बिल लागू किया है वो किसी भी तरह से किसानों के हित मे नहीं है, यही वजह है की आज देश के किसान आंदोलन करने सड़कों पर उतरे है। उन्होंने कहा जिन कीमतों पर किसान अपना फसल भेजता था, इस बिल के लागू होने से किसानों को उनके फसल के आधे दाम मिल रहे है। सरकारी मंडियों में किसानों के फसल की खरीद ना के बराबर है। 


उन्होंने कहा आज बाजार में अनाज व सब्जियों की कीमत तीन गुना ज्यादा बढ़ गया है। अब सवाल ये उठता है कि किसानों से आय आधी हो गई और बाजार में सामानों की कीमत अधिक हो गई है तो वो बीच का पैसे कहा जाता है? बीच का सारा पैसा बड़े उद्योगपितियों के जेब में जाता है जिन लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए मोदी जी ने ये बिल लागू किया है।  


उन्होंने कहा मोदी सरकार देश के नागरिकों की सबसे बड़ी दुश्मन है। आज देश में छात्र, शिक्षक, किसान, मजदूर हर तबके के लोग सरकार से परेशान है। मोदी सरकार पूंजीपतियों के साथ खड़ी है, उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए मोदी जी किसानो का हक मार रही है। आम आदमी पार्टी आम जनता की पीड़ा को समझती है और हमेशा उनके हक की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहती है।


भारत बंद के दौरान गिरफ्तार और नज़रबंद किये गए साथी

मथुरा जिला अध्यक्ष अजय गौतम एवं जिला महासचिव रवि प्रकाश भारद्वाज,  मुरादाबाद में जिलाध्यक्ष जाबिर हुसैन को सुबह से ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। जौनपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, मेरठ में प्रदेश सचिव अंकुश चौधरी को पहले हाउस अरेस्ट किया गया फिर गिरफ्तार, कल रात 12 बजे नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन को घर से गिरफ्तार कर लिया, बुलंदशहर प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, वाराणसी में आम आदमी पार्टी के साथी और किसान न्याय मोर्चा के साथी सारनाथ थाने में गिरफ्तार। साथ में प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश महासचिव अशोक प्रजापति, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, आकीब खां(जिला उपाध्यक्ष), सौरभ यादव(दक्षिणी विधानसभा), जय किशन पटेल, सुभाष वर्मा(अध्यक्ष अजगरा विधानसभा), भोला नाथ पटेल, गुलाब राठौर,  बरेली में जिला प्रभारी नरेश कुमार गुप्ता व ज़िला अध्यक्ष ई जनक प्रसाद व अन्य कार्यकर्ता, प्रयागराज में  प्रदेश सचिव श्रीमती शिमला श्री अंजनी कुमार मिश्रा, सर्वेश यादव, सानिया
मिर्जा, ज्योति प्रकाश, मो. जैद और 3 साथी, अमरोहा में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हैदर 

आज़मगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव व अन्य कई कार्यकर्ता, गोरखपुर, कासगंज और शाहजहांपुर इन सबके अलावा लगभग 40  से ज्यादा जिलों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई।

Related Articles

Comments

Back to Top