*नोएडा से दिल्ली कूच पर निकले किसान, रोकने के लिए कालिंदी कुंज में भारी पुलिस बल तैनात -*

जनपत की खबर , 362

लखनऊ।
 
केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन रविवार को 11वें दिन भी जारी है.

नोएडा. केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) रविवार को 11वें दिन भी जारी है. दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों को समर्थन देने के लिए भारतीय किसान संघ लोक शक्ति के सदस्यों ने नोएडा में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल से दिल्ली की ओर कूच शुरू कर दिया है. ये किसान कालिंदी कुंज के रास्ते दिल्ली की ओर बढ़ने वाले हैं, जिसे देखते हुए वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करके बैरिकेडिंग लगा दी गई है.


वहीं साउथ दिल्ली के डीसीपी राजेश एस ने कहा कि डीएनडी और कालिंदी कुज पर हमारी गाड़ियां खड़ी है और भारी फोर्स तैनात है, लेकिन हम अपील करेंगे कि ये आगे न बढ़ें.


वहीं भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले दिल्ली जा रहे किसान फरीदाबाद के अजरौंदा चौक बसंत वाटिका में रात्रि विश्राम के बाद दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर के लिए निकले थे, लेकिन फरीदाबाद पुलिस ने उनको बदरपुर फ्लाईओवर से कई किलोमीटर पहले ही रोक दिया. इसके बाद किसान नेताओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह प्रशासन की हर बात मानते हुए पैदल ही चल रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें बेवजह ही रोक दिया लेकिन वह हर हालत में फरीदाबाद बॉर्डर पर जाकर रहेंगे !!

Related Articles

Comments

Back to Top