सपा, बसपा और कांग्रेस सरकारों ने बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र को लूटकर खंडहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी : स्वतंत्र देव सिंह

हेडलाइंस , 573

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मीरजापुर और सोनभद्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं के शुभारंभ किया। इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा, बसपा और कांग्रेस सरकारों ने बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र को लूटकर खंडहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब मोदी और योगी सत्ता में हैं तो जनता को लूटने वालों की जवाबदेही तय की जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के 42 लाख लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास फार्मूले पर हर घर नल पहुंचाने को कटिबद्ध है। इससे न केवल लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा बल्कि स्वास्थ्य का भी लाभ मिलेगा।यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस के खिलाफ तीन दशक से चली आ रही जंग को जीत कर सरकार ने यह सिद्ध भी किया है। कांग्रेस, सपा, बसपा सहित समूचे विपक्ष ने बुंदेलखंड व विंध्य के संसाधनों को हमेशा लूटने व सोखने में लगी रही, परंतु भाजपा सरकार इस क्षेत्र को विकास से सींच रही है। कांग्रेस ने बुंदेलखंड पैकेज के नाम पर लूट की।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने सोनभद्र व मीरजापुर में आदिवासियों की जमीनें हथिया लीं। सपा-बसपा काल में खनन माफिया ने बुंदेलखंड व विंध्य को खंडहर बनाने का काम किया। भाजपा ने जनता को लूटने वाले इन भ्रष्टाचारियों की भी जवाबदेही तय की है और इन क्षेत्रों का संपूर्ण विकास भी किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top