परिवहन मंत्री ने छात्र-छात्राओं को वितरित किए स्मार्टफोन एवं टेबलेट

जनपत की खबर , 276

लखनऊ।प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने शनिवार को श्रीनाथ बाबा महाविद्यालय इसारी सलेमपुर, बलिया में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मार्टफ़ोन एवं टेबलेट वितरित किया।परिवहन मंत्री ने स्मार्टफ़ोन की उपयोगिता बताते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों को तकनीक से जोड़ने की प्रदेश सरकार की मंशा है,जिससे कि छात्र ऑनलाइन तैयारी, फार्म सबमिशन और प्रदेश, देश एवं विदेश के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। प्रदेश सरकार द्वारा इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को  स्मार्टफोन प्रदान किया जा है।एक अन्य कार्यक्रम में बलिया जनपद के नगवां स्थित शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफ़ोन वितरित किया।

Related Articles

Comments

Back to Top