उत्तर प्रदेश मे फिल्मों के क्षेत्र में राजू श्रीवास्तव के योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा।- श्री केशव प्रसाद मौर्य

जनपत की खबर , 522

लखनऊ: 12अक्टूबर 2022

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य  दिवंगत हास्य कलाकार ,प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं अभिनेता श्री राजू श्रीवास्तव के लखनऊ आवास पर  आज पहुंचकर उनके परिवारी जनों से  आत्मिक भेंट की।
 श्री मौर्य ने उनके परिवारीजनों को  ढांढ़स  बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी । कहा कि उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन के रूप में उत्तर प्रदेश में फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए  स्व0 राजू श्रीवास्तव के योगदान  को हमेशा स्मरण  किया जाता रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top