मोटरसाइकिल सवार युवकों को बस ने मारी टक्कर

अन्य खबरे , 356

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली के अंतर्गत आने वाले बिंदौवा गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज़ बस अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सवार युवकों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी ताजा घटनाक्रमनुसार आज दोपहर तकरीबन 3 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार रोडवेज़ बस लखनऊ से रायबरेली की तरफ जा रही थी तभी एक कार को बचाने के चक्कर मे बस अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से जा रहे तीन युवकों विकास 22 वर्ष पुत्र त्रिलोकी निवासी शंकर खेड़ा आशीष उम्र 20 वर्ष पुत्र शिव प्रसाद निवासी शंकर खेड़ा एवं अरुण उम्र 16 वर्ष पुत्र सुखराम निवासी दौलत खेड़ा को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी रोडवेज़ बस की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक वही गिर पड़े और गम्भीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहाँ पर विकास व आशीष की हालत को ज्यादा गम्भीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ को रेफर कर दिया गया जबकि तीसरे का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही चल रहा है ।

Related Articles

Comments

Back to Top