*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के अवसर पर गृह राज्य मंत्री, श्री अजय कुमार मिश्रा ने आज लद्दाख के कारगिल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया*

हेडलाइंस , 309

नई दिल्ली।


        अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के अवसर पर गृह राज्य मंत्री, श्री अजय कुमार मिश्रा ने आज लद्दाख के कारगिल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। लद्दाख के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम  में उपस्थित थे। 

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री ने कहा कि कारगिल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है I उन्होंने देश के विकास में कारगिल के लोगों की भूमिका और योगदान की सराहना भी की । उन्होंने कहा कि  योग को जीवन में एक दिनचर्या के रूप में अपनाया जाना चाहिए ।

श्री अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयास से योग को दुनिया में करोड़ो लोगो ने अपनाया है, और आज के दिन दुनिया भर में करोड़ों लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top