उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए सियासी दलों के बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां

जनपत की खबर , 386

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए सियासी दलों के बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कई रैलियों को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव आज प्रयागराज, चित्रकूट और कौशाम्बी जाएंगे और जनसभा करेंगे। अखिलेश यादव कौशांबी की सबसे हॉट सीट सिराथू में सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल के के समर्थन में जनसभा करेंगे। बता दें, यहां भाजपा से डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी चुनाव लड़ रहे हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आज के कार्यक्रम इस प्रकार है। अखिलेश यादव प्रयागराज, चित्रकूट और कौशाम्बी जाएंगे, यहां सुबह 11.50 बजे प्रयागराज में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.10 बजे पुलिस लाइन चित्रकूट में जनसभा करेंगे, दोपहर 2 बजे BS डिग्री कॉलेज सैयारा में जनसभा करेंगे। इसके साथ ही दोपहर 3 बजे मूरतगंज चायल में भी जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।अखिलेश यादव अपने कौशांबी दौरे पर भी रहेंगे, दोपहर 2 बजे BS डिग्री कॉलेज सयारा में जनसभा करेंगे, सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल के पक्ष में जनसभा करेंगे और चायल प्रत्याशी पूजा पाल के लिए चरवा में रैली को संबोधित करेंगे। बता दें, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है, वहीं 5वें चरण का मतदान 27 फरवरी को होना है। यूपी चुनाव के पहले तीन चरण में 403 विधानसभा सीटों में से 172 सीटों पर मतदान हो चुका है। वहीं 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर चौथे चरण में वोट डाले जाएंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top