आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर अब तक विभिन्न धाराओं में 1570 एफआईआर दर्ज

जनपत की खबर , 328

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सार्वजनिक व निजी स्थानों से
अब तक कुल 1,09,51,862 प्रचार सामग्री हटायी गयी

अब तक 8,88,166 लाइसेन्सी शस्त्र कराये गये जमा, 2006 लाइसेन्स निरस्त

सीआरपीसी के तहत 32,40,904 लोग पाबन्द


अब तक लगभग 81.74 करोड़ रूपये से अधिक का कैश बरामद

अब तक 47.91 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 17,64,960 लीटर मदिरा एवं   39.02 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य का 14,731 किग्रा ड्रग्स जब्त

लखनऊ: दिनांक: 18 फरवरी, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 1,09,51,862 प्रचार सामग्री हटायी गयी है, जिसमें से सार्वजनिक स्थानों से 82,12,706 एवं निजी स्थानों से 27,39,156 प्रचार सामग्री हटायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 5,57,525 पोस्टर के 35,72,706 बैनर के 26,97,354 तथा 13,85,121 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 2,41,107 पोस्टर के 12,18,253 बैनर के 7,87,644 तथा 4,92,152 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अब तक       8,88,166 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये, जिसमें से आज 1184 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। अब तक 629 लाइसेन्स जब्त किए गए तथा 2006 लाइसेन्स निरस्त किये गये। इसी प्रकार सी0आर0पी0सी0 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये 32,40,904 लोगों को पाबन्द किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 1570 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है, जिसमें से आज विभिन्न धाराओं में 65 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 9372 शस्त्र, 9735 कारतूस, 229 विस्फोटक एवं 307 बम बरामद किये गये। पुलिस विभाग द्वारा रेड डालकर अवैध शस्त्र बनाने वाली 182 फैक्ट्रियों को सीज किया गया।
       मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक 81.74 करोड़ रूपये से अधिक का कैश बरामद किया गया है। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2.35 करोड़ रुपये की बरामदगी की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 47.91 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 17,64,960 लीटर मदिरा जब्त की गयी हैं। इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 39.02 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य का 14,731 कि0ग्रा0 ड्रग्स जब्त किया गया है। साथ ही पुलिस एवं आयकर विभाग द्वारा अब तक लगभग 32.75 करोड़ रुपये मूल्य की 327 किग्रा0 की बहुमूल्य धातुएं बरामद की गयी। इसके अतिरिक्त लगभग 2.53 करोड़ रूपये मूल्य की अन्य वस्तुएं भी बरामद की गयी हैं।
------------------------------

Related Articles

Comments

Back to Top