_10 साल के बच्चे की आंख में कील ठोंककर की गई निर्मम हत्या_

अन्य खबरे , 375

सूरज मिश्रा

???????? *_कानपुर के नरवल में दिल दहला देने वाली घटना_*

_10 साल के बच्चे की आंख में कील ठोंककर की गई निर्मम हत्या_

_नग्न हालत में खेत में पड़ा मिला बच्चे का शव_

_तंत्र मंत्र के चलते जताई गई हत्या की आशंका_

_कानपुर आउटर के नर्वल थाना क्षेत्र में बीते दिन मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां सकट बेहटा गांव में रहने वाले राजमिस्त्री महेंद्र कोरी का कक्षा- 5 में पढ़ रहा 10 साल का बेटा सोमवार दोपहर घर के बाहर खेलने निकला था जिसके बाद से वह लापता हो गया था जिसका मंगलवार दोपहर गांव में रहने वाले व्यक्ति रामेंद्र मिश्रा को सरसों के खेत में किशोर का शव नग्न हालत में पड़ा मिला था जिसकी सूचना रामेंद्र ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही घटनाक्रम में पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल की जहां जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम को बगल के खेत में बच्चे के कपड़े और टायर मिले और पास ही शराब की एक बोतल संग प्लास्टिक के दो गिलास पडे मिले साथ ही खून से सना डंडा और मृत किशोर की गर्दन पर जूते के निशान व सिर् पर गंभीर चोटे मिली_

_जांच के बाद मिली जानकारी के अनुसार फॉरेंसिक ने बताया कि बच्चे को अगवा करके उसकी नृशंस हत्या कर दी गई थी। जहां बच्चे की एक आंख कील ठोंककर फोड़ दी गई थी। व हत्यारे ने बच्चे का पूरा चेहरा सिगरेट से दागकर जला दिया था और बच्चे का गला लात से दबाकर घोटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी_

_एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस जांच में कुकर्म के बाद हत्या या फिर तंत्र-मंत्र के बाद किशोर की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। कई संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कई टीमों को लगा दिया है।_

Related Articles

Comments

Back to Top