भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन से दु:खी है :हृदय नारायण दीक्षित

जनपत की खबर , 395

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित  ने देश की शान और संगीत जगत की स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन से दु:खी है I 
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा लता जी का निधन हिंदी सिनेमा और म्यूजिक जगत को स्तब्ध करने वाली है l उनके निधन से संगीत जगत में हुई अपूरणीय क्षति की भरपाई हो पाना कठिन है l 
श्री दीक्षित ने उन्हें याद करते हुए पुण्य आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की I

 उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी जी स्वर कोकिला लता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है I
श्री चौधरी ने कहा कि "भारत रत्न" लता मंगेशकर जी ने अपने समृद्ध स्वरों से संगीत को नई ऊंचाइयां दी। भाषा के बंधन को तोड़ उनके गाए गीत विश्व के प्रत्येक हिस्से तक पहुंचे। उनका निधन सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

Related Articles

Comments

Back to Top