*लखनऊ विकास प्राधिकरण के चर्चित अभियंता की पांच माह बाद प्रवर्तन पुनः वापसी।*
हेडलाइंस Jan 15, 2022 at 03:52 PM , 640लखनऊ।
लखनऊ विकास प्राधिकरण में चर्चित अवर अभियंता रविंद्र श्रीवास्तव की लगभग पांच महीने बाद प्रवर्तन में वापसी हुई है।
इन्हें अभी ज़ोन 7 में इनकी काबिलियत देखते हुये अधिकारियों ने चौक, सहादतगंज, आंशिक तालकटोरा, आंशिक वजीरगंज बाजारखाला में तैनात किया है,यह यहाँ 5 थाना छेत्रों को देखेंगे।
अभी लगभग बीस ही हुये हैं, आते ही अपनी अनियमित कार्यशैली का क्रियान्वयन शुरू कर दिया है, इन्होंने क्षेत्र में तैनात सुपरवाइजरों की अनदेखी करते हुए अपने साथ अभियंत्रण ज़ोन 4 (सिविल) के सुपरवाइजर दुर्गेश श्रीवास्तव को भी अनियमित तौर ज़ोन 7 में बिना पद स्वीकृति के लाकर क्षेत्र में अवैध निर्माणों से उगाही शुरू करवा दी है और नियमित सुपरवाइजर जो बाधा बन रहे थे, उन्हें किनारे बिठा दिया है।
विदित हो इन्हीं अवर अभियंता की नाका थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान बिना नक्शे के बने अवैध होटलों में आग लग गई थी। जिसमें लगभग 8 लोग मारे गए थे, यह जांच में अपने रसूख के कारण बच गए थे।
इसके बाद विभिन्न जोनों में तैनाती के दौरान अवैध निर्माणों के गुल खिलाते रहे हैं।
जब ज्यादा शिकायतें हो जाती हैं, तो इन को कथित तौर पर प्राधिकरण की लॉन्ड्री उद्यान और नक्शा विभाग में स्थानांतरित कर दिया जाता है।
यह मजबूरी में 5 से लेकर 7 महीने जैसे तैसे वहां बिताते हैं, और फिर मुख्य अभियंता की कृपा से प्रवर्तन में लौट आते हैं। यह सिलसिला सालों से चल रहा है।






_page-0001.jpg)























Comments