मुजफ्फरनगर में 25 नये कोरोना के मामले
हेडलाइंस Aug 05, 2020 at 11:13 AM , 232मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कोविड-19 के 25 नये मामले सामने आये। इन नये मामलों में संक्रमित पाये गए 16 कैदी भी शामिल हैं। इससे जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 203 हो गई। मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी सेल्वाकुमारी जे ने बताया कि मंगलवार को 25 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये गए।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को 10 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 675 हो गई। सूत्रों ने बताया कि कुल 120 कैदी अभी तक कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं जिसमें से 93 अस्थायी जेलों में थे। सूत्रों ने बताया कि हालांकि कुछ कैदी ठीक हो गए हैं।






_page-0001.jpg)





















Comments