रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में फ्री सफर पर तस्वीर अभी साफ नहीं

हेडलाइंस , 387

लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में फ्री सफर की सुविधा मिलेगी या नहीं, यह तस्वीर अभी साफ नहीं हुई। पर, परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) अतुल भारती बताते हैं कि रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा का शासन स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले सप्ताह मंगलवार तक फैसला आ जाएगा।
पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में सफर करने वाली महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा दी जा रही है। पर, इस बार हालात बदले हुए हैं। लोगों को कोरोना के चलते कम से कम बाहर निकलने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में संक्रमण बढ़ने का भी खतरा रहेगा। फिलहाल इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस बताते हैं कि बसें पूरी तरह से सेनेटाइज हैं और सुरक्षित हैं। ऐसी स्थिति में रक्षाबंधन के दिन बहनों को फ्री सफर की सौगात मिलनी चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top