साइबर ठगों ने एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर तीन लोगों के खातों से हजारों की ठगी
हेडलाइंस Jul 25, 2020 at 07:40 PM , 268लखनऊ! साइबर ठगों ने एटीएम कार्ड की जानकारी जुटाकर तीन खातों से करीब एक लाख की नकदी निकाल ली। पीड़ितों को बैंक का मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई।रस्तोगी टोला निवासी रीमा रस्तोगी के कोटक महिंद्रा बैंक खाते का कुछ दिन पहले तीन मैसेज आए। जिनमें खाते से हुई निकासी का ब्यौरा था। उन्होंने व्यस्तता के कारण मैसेज नहीं देखा। रीमा के मुताबिक बैंक जाने पर खाते से रुपये निकलने की जानकारी हुई। साइबर ठग ने तीन बार में 52 हजार रुपये निकाल लिए।दूसरी तरफ चौक टापेवाली गली निवासी सुलतान हुसैन के ऑनलाइन बैंकिंग आईडी का प्रयोग कर खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं मोहिबुल्लापुर निवासी राजेंद्र कुमार के बैंक ऑफ इण्डिया की विकासनगर शाखा के खाता से पैसे निकल गए। उनके मुताबिक 18 से 19 जुलाई के बीच कार्ड क्लोनिंग कर ठगों ने करीब 49 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस के मुताबिक ठगों ने खाता धारक की जानकारी हासिल कर एटीएम क्लोनिंग कर ठगी की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। जानकीपुरम के सीता लान में तीन फरवरी 2019 को हुई चोरी की वारदात में शामिल छठें अभियुक्त रामप्रसाद रावत उर्फ परसादी पुत्र ओम प्रकाश रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकीपुरम निवासी मेहताब अली ने सूचना दी थी उनके घर में सोने चांदी के जेवरात समेत 50 हजार की नकदी चोरी हुई है। इस घटना में शामिल पांच आरोपितों को पुलिस ने 27 मार्च 2019 को ही गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए थे। इस वारदात में शामिल रहा रामप्रसाद रावत करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा था।






_page-0001.jpg)





















Comments