उत्तर प्रदेश में 15 IPS अफसरों का तबादला

हेडलाइंस , 288

लखनऊ! पैथोलॉजी कर्मी संजीत यादव की अपहरण और फिर हत्याकांड के बाद से कानपुर पुलिस के अधिकारियों पर कार्रवाई जारी है। कानपुर में तैनात आईपीएस अधिकारी अपर्णा गुप्ता और तत्कालीन सीओ गोविंदनगर मनोज गुप्ता समेत 11 पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद अब शनिवार को एसएसपी कानपुर को भी हटा दिया गया है। कानपुर पुलिस की कार्यशैली के लगातार सवालों के घेरे में रहने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अब यहां एसएसपी की कुर्सी पर अनुभवी अधिकारी को तैनात करने का निर्णय लिया है। इसके तहत डीआईजी अलीगढ़ रेंज डॉ.प्रतिन्दर कुमार को कानपुर का नया डीआईजी/एसएसपी बनाया गया है।उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में भी तजुर्बे को तरजीह देने के फार्मूले के तहत एसएसपी की कुर्सी पर तेजतर्रार अधिकारी डीआईजी चित्रकूट रेंज दीपक कुमार को तैनाती दी गई है। माना जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की गतिविधियां तेज होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। यहां पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिलान्यास के लिए आ रहे हैं। वहीं प्रतिनियुक्ति से वापस आए आईजी के.सत्यनारायण को आइजी चित्रकूट रेंज के पद पर तैनाती दी गई है।अमेठी में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध मां और बेटी के विधान भवन के सामने आत्मदाह करने की घटना के बाद वहां की एसपी को भी हटाया गया है, जबकि खीरी में अधिकारियों के बीच तालमेल न होने की शिकायतें एसपी पर भारी पड़ीं। शासन ने कुल छह जिलों की कमान बदली है। माना जा रहा है कि जल्द कुछ अन्य आईपीएस अधिकारियों की भी स्थानान्तरण सूची जारी हो सकती है।

Related Articles

Comments

Back to Top