दिव्यांशी इंडिया टॉपर, इंटर में हासिल किए शत-प्रतिशत अंक

हेडलाइंस , 383

लखनऊ! सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) में शहर की दिव्यांशी जैन का शत-प्रतिशत प्रदर्शन रहा। दिव्यांशी जैन ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। दिव्यांशी के शोध के क्षेत्र में जाना चाहती हैं। इसी तरह शहर के रानी लक्ष्मी बाई स्कूल (आरएलबी) इंदिरा नगर की श्रेया श्रीवास्तव व यश राज सिंह राठौर ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया। आरएलबी की ही आस्था त्रिपाठी और समीर ने 97.4 प्रतिशत अंक  हासिल किए हैं।शहर के गणेशगंज निवासी स्टेशनरी व्यापारी राजेश प्रकाश जैन के बेटी ने सीबीएसई की बारहवीं में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। दिव्यांशी ने बिना कोचिंग के मदद लिए यह सफलता हासिल की। दिव्यांशी कहती हैं कि कड़ी मेहनत निश्चित तौर पर अपना रंग लाती है। दिव्यांशी बताती हैं कि सफलता के लिए लगन और आत्मविश्वास बेहद जरूरी है। दिव्यांशी शोध के क्षेत्र में जाना चाहती हैं। वह रोजाना तीन से चार घंटे ही पढ़ाई करती हैं। उनका कहना है कि पढ़ाई का उतना ही लाभ है, जितना समझ आए। उसकी मां सीमा जैन गृहणी हैं। दिव्यांशी ने हाईस्कूल में 98% अंक हासिल किए थे।

Related Articles

Comments

Back to Top