*दिल्‍ली सरकार ने 6 महीने बढ़ाई फ्री राशन स्‍कीम, टीचर्स यूनिवर्सिटी बनाने का किया ऐलान*

हेडलाइंस , 315

नई दिल्ली।

दिल्‍ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में आज कई बड़े फैसले लिए गए हैं. सरकार ने फ्री राशन की स्‍कीम को छह महीने बढ़ाने के साथ दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया है कि दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी जिसमें अच्छे और नई पीढ़ी के शिक्षक तैयार किए जाएंगे. इसका बिल पास किया जाएगा. 2022-23 में दाखिला शुरू होगा. उन्‍होंने कहा कि हमारा मकसद एक्सीलेंट क्वालिटी के टीचर तैयार करना है. जब दिल्‍ली सरकार के स्‍कूलों में बच्‍चे बढ़ रहे होंगे, तब हम उनको स्‍कूलों के साथ अटैच कर देंगे. इसके लिए हम नेशनल और इंटरनेशनल अनुबंध करेंगे और इसमें रिसर्च भी होगी.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि कोरोना काल में मिल रहे मुफ्त राशन को और 6 महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है. अब दिल्‍ली की जनता को 31 मई 2022 तक मुफ्त राशन दिया जाएगा. सरकार ने फ्री राशन स्‍कीम को आगे बढ़ाने की वजह कोरोना के बढ़ते मामले बताए हैं.

Related Articles

Comments

Back to Top