*पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई में राहत का प्लान! घरेलू गैस पर जनवरी से फिर शुरू हो सकती है सब्सिडी, ₹303 छूट संभव*

हेडलाइंस , 383

नई दिल्ली।

केंद्र व राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में छूट के बाद प्रदेश में जल्द रसोई में भी राहत का तड़का लग सकता है. कोरोना के कारण घरेलू गैस पर बंद सब्सिडी जनवरी से फिर शुरू हो सकती है. तेल कंपनियों की ओर से गैस डीलर्स को मिले संकेत के अनुसार, घरेलू सिलेंडर पर 303 रु. तक की छूट सरकार दे सकती है,
केंद्र सरकार व तेल कंपनियों की ओर से मिले नए ट्रेंड के अनुसार, जनवरी से सब्सिडी शुरू हो सकती है. पिछले साल अप्रैल तक ही आखिरी बार 145.67 रु. की सब्सिडी मिली थी. तब सिलेंडर 583.33 रु. का पड़ रहा था. जनवरी से सब्सिडी के बाद सिलेंडर 590 रुपए तक हो सकता है.

Related Articles

Comments

Back to Top