योगी सरकार आज स्कूली छात्रों के अभिभावकों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी 1100 रुपए

जनपत की खबर , 552

लखनऊ। योगी सरकार शनिवार को प्रदेश के करीब पौने दो करोड़ लोगों के खाते में 1100-1100 रुपये भेजेगी।बता दें कि सरकार द्वारा भेजे ये रुपये ऐसे लोगों को मिलेंगे जिनके बच्चे यूपी सरकार के परिषदीय स्कूलों में पढ़ते हैं। बच्चों को दो जोड़ी यूनिफार्म मुहैया कराने के लिए प्रति जोड़ी 300 रुपये की दर से 600 रुपये, एक स्वेटर के लिए 200 रुपये, एक जोड़ी जूता व दो जोड़ी मोजे के लिए 125 रुपये और एक स्कूल बैग के लिए 175 रुपये दिए जाएंगे।अभी तक बच्चों को प्रत्येक सत्र में यह चीजें विभाग की ओर से मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती थीं. इनके लिए अलग-अलग प्रक्रिया अपनाई जाती थी।इसमें भ्रष्टाचार के अलावा इन सामानों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिलती थीं। लखनऊ में आयोजित समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन इसकी शुरुआत करेंगे और ये रुपये ट्रांसफर करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top