योगी जी अब्बाजान का नाम अजय है : ओवैसी
हेडलाइंस Oct 10, 2021 at 09:20 PM , 337बलरामपुर।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रविवार को बलरामपुर में आयोजित शोषित वंचित सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खूब भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष को पुलिस कस्टडी में दिन में 8-8 बार नाश्ता कराया गया, जैसे वह ससुराल में हो. लखीमपुर में किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर मारने वाले के पिता अजय मिश्र टेनी को मोदीजी मंत्री पद से क्यों नहीं हटाते. आशीष के अब्बाजान को क्यों नहीं हटाते.
'योगीजी, अब्बाजान का नाम अजय है'--
AIMIM चीफ ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को याद दिलाते हुए कहा, 'योगीजी, अब्बाजान का नाम अजय है, यदि अतीक होता तो घर पर बुल्डोजर चढ़ा दिया जाता. इस मामले में आप चुप क्यों हैं ये जनता जानना चाहती है.' ओवैसी ने आगे कहा, 'उत्तर प्रदेश में अब तक सत्ता में रही पार्टियों के लिए मुसलमानों का वोट कोई अहमियत नहीं रखता है. अपनी ताकत दिखाने के लिए मुसलमानों को मजलिस के लिए वोट देना पड़ेगा. मुसलमानों को एकजुट होने की जरूरत है. जब मुसलमान मजलिस को वोट करेगा तभी उत्तर प्रदेश में मुसलमानों का कोई नेता होगा.
' में मुसलमानों का कोई नेता नहीं'
----
ओवैसी ने मुसलमानों को यूपी में अपना नेता होने का ख्वाब देखना शुरू करने के लिए कहा. उन्होंने कहा, 'यूपी के जेलों में 27 फीसद मुसलमान बंद हैं. हर समाज का नेता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुसलमानों का कोई नेता नहीं है. अगर मुसलमान एकजुट होते और उनका नेतृत्व करने वाला कोई होता तो ऐसी स्थिति न होती. आप ने वर्षों गैरों को वोट दिया, लेकिन इस बार मजलिस आपकी अपनी पार्टी है. आपके पास अब कोई और विकल्प नहीं बचा है.'






_page-0001.jpg)






















Comments