अब भाजपा में टिकट की दावेदारी तेज

हेडलाइंस , 181

अलीगढ़।
विधानसभा चुनाव-2022 के नजदीक आते ही और प्रदेश में लगभग 150 विधायकों की टिकिट की खबर पर अब भाजपा में टिकट की दावेदारी तेज होने लगी है। टिकट को लेकर दावेदारों ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक परिक्रमा भी तेज कर दी है।दावेदारों को लग रहा है कि अभी परिचय कर लेंगे तो आगे उन्हें सुविधा होगी। इसलिए वह बड़े नेताओं के संपर्क में हैं, जिससे चुनाव के समय टिकट में दिक्कत न हो। वहीं, 150 के करीब टिकट कटने के अंदेशे से भी कुछ जनप्रतिनिधि आशंकित हैं, उन्हें लग रहा है कि कहीं उनका नंबर भी न हो।इस बार भाजपा के लिए 2022 का चुनाव सबसे अहम है। क्योंकि प्रदेश मजबूत होने से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मदद मिलेगी। इसलिए संगठन ने पूरी ताकत अभी से झोंक दी है। वहीं, चर्चा है कि मध्य प्रदेश की टीम इस बार यूपी के चुनाव में उतारा जाएगी। चूंकि यूपी से मध्य प्रदेश सटा हुआ है। दोनों प्रदेशों के कई जिलों नजदीक हैं, जिनकी भाषा और व्यवहार भी एक ही तरह का है, इसलिए चर्चा है कि मध्य प्रदेश की भाजपा की टीम पूरी दमदारी से चुनाव में प्रचार करेगी। संगठन की तैयारी को देखते हुए भाजपा के नेताओं ने परिक्रमा तेज कर दी है। नेता दिल्ली और लखनऊ की परिक्रमा लगा रहे हैं। जिले के नेता इस समय इसलिए सक्रिय हैं कि बड़े नेताओं से उनकी अासानी से मुलाकात हो जाएगी। चुनाव के निकट आने पर नेताओं की सक्रियता बढ़ जाएगी और उनसे संपर्क करना मुश्किल होगा।

 

Related Articles

Comments

Back to Top