हृदय रोग संस्थान कानपुर में भवन निर्माण हेतु 88.77 लाख रूपये अवमुक्त

अन्य खबरे , 540

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में हृदय रोग संस्थान, कानपुर में जी$3 भवन निर्माण तथा अन्य सम्बन्धित कार्य हेतु 88.77 लाख रूपये अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस सम्बन्ध में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय उन्हीं कार्यो/मदों में किया जायेगा, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है। किन्ही अन्य कार्यों/मदों पर धनराशि का व्यय अथवा व्ययावर्तन वित्तीय अनियमितता मानी जायेगी। परियोजना का थर्ड पार्टी आडिट कराकर उसकी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करायी जायेगी। थर्ड पार्टी आडिट रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त ही अवशेष धनराशि निर्गत की जायेगी। आत्मनिर्भर-भारत अभियान के अन्तर्गत सभी जरूरतमंद समूहों को आवश्यक ऋण तथा छोटे ईडब्लूएस घर उपलब्ध कराने के लिए परियोजना प्रारम्भ

Related Articles

Comments

Back to Top