अग्नि प्राइम मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण, 1500 किमी है मारक क्षमता

हेडलाइंस , 133

नयी दिल्ली।
भारत ने मिसाइल तकनीक में आज नई सफलता का एक और आसमान छू लिया. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा विकसित मिसाइल अग्नि प्राइम का आज सुबह परीक्षण किया गया. अग्नि सीरीज की मिसाइल्स में सबसे आधुनिक अग्नि प्राइम की मारक क्षमता 1,000 से 1,500 किलोमीटर है. भारत ने आज सुबह 10:55 बजे ओडिशा के तट पर अग्नि सीरीज की एक नई मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण किया.

जानकारी के अनुसार, नई परमाणु-सक्षम मिसाइल पूरी तरह से कंपोजिट मैटेरियल से बनी है और यह परीक्षण बिल्कुल प्लान के मुताबिक हुआ. कहीं कोई दिक्कत नहीं आई अग्नि प्राइम को मोबाइल लॉन्च से भी फायर कर सकेंगे. समाचार एजेंसी एएनआई ने डीआरडीओ के अधिकारियों के हवाले से कहा, पूर्वी तट के किनारे स्थित टेलीमेट्री और रडार स्टेशनों ने मिसाइल पर नज़र रखी और निगरानी की. पूरा लॉन्च प्लान के अनुसार हुआ. सटीकता के साथ सभी मिशन पूरे किए.
28/06/21, 3:45 pm - +91 94523 73679: *अब J&K में सामने आया धर्मांतरण का मामला, 2 सिख लड़कियों का कराया जबरन निकाह, हुआ प्रदर्शन*

 जम्मू कश्मीर में धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. श्रीनगर में 2 सिख लड़कियों को बंदूक की नोक पर किडनेप किया गया और फिर उनका निकाह उम्र में काफी बड़े दूसरे धर्म के शख्स से करा दिया गया. इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया.

सिरसा ने सिख समुदाय के एक डेलीगेशन के साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की है और धर्मांतरण के इस मामले के बारे में जानकारी दी है. उप राज्यपाल की ओर से भरोसा दिया गया है कि जल्द उन लड़कियों की परिवार में वापसी कराई जाएगी. सिरसा ने इस मुलाकात के बाद कहा कि 2 लड़कियों का धर्मांतरण कराकर जबरन उनका निकाह कराया गया है. इस मामले के बाद सिख लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, इसी वजह से उप राज्यपाल से दखल की अपील की गई है.

उप राज्यपाल से मिलकर मनजिंदर सिरसा ने एक कानून की भी मांग की ताकि धर्मांतरण के ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सके. इसके अलावा राज्य में एक अल्पसंख्यक आयोग के गठन की मांग भी की गई जिसपर उन्होंने सहमति जताई है. उप राज्यपाल ने सिरसा को इस मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा भी दिया है. 

Related Articles

Comments

Back to Top