फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

हेडलाइंस , 452

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया और अमेरिका में ‘अमेजन’ के हजारों ग्राहकों को उनकी समस्याएं सुलझाने के नाम पर ठगने के आरोप में 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कथित कॉल सेंटर में कार्यरत 12 महिलाएं, कॉल एजेंट, ‘एडमिनिस्ट्रेटर’, सीनियर ‘एडमिनिस्ट्रेटर’ और ‘केयरटेकर’ शामिल हैं। आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध रूप से लोगों की जानकारी जुटाते थे और उन्हें ठगते थे। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोप में भिवानी जेल में बंद मन्नू सिंह पंवार इस कॉल सेंटर का सरगना है। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर सत्यसुन्दरम ने कहा कि गोपनीय सूचना मिली थी कि जगतपुरी क्षेत्र में टाइल्स मार्केट में अवैध रूप से एक कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छापेमारी में लैपटॉप, कम्प्यूटर और अन्य सामान बरामद हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top