पहले टीकाकरण, फिर कराएं परीक्षा : समाजवादी छात्रसभा

जनपत की खबर , 317

लखनऊ। समाजवादी छात्रसभा ने आज शुक्रवार को डाक के माध्य से राज्यपाल को मांग पत्र भेजा है। इस मांग पत्र में उन्होंने समस्त विद्यार्थियों को नि:शुल्क वैक्सीन लगाने, सम्पूर्ण शुल्क माफ करने और अनाथ छात्र-छात्राओं को विशेष सुविधा देने की गुहार लगाई है। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भेजे पत्र में लिखा है कि प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को बिना वैक्सीन लगाए ही परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है, जो कि छात्रों के स्वास्थ के लिए घातक है। कोरोनाकाल में जहां छात्रों की शैक्षिक व्यवस्था प्रभावित हुई है।
वहीं, छात्रों के अभिभावकों की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हुई है। उन्होंने राज्यपाल को भेजे मांग पत्र में अनुरोध किया कि प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में तत्काल प्रभाव से वैक्सीन सेंटर बनाकर छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाकर ही परीक्षा कराने की मांग की और अभिभावकों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनका संपूर्ण शुल्क माफ करने के लिए मांग की। कोरोनाकाल में परिवार के मुखिया के दिवंगत हो जाने की स्थिति में अनाथ विद्यार्थियों को विशेष सुविधा प्रदान करने और अंतिम वर्ष व सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान सेनेटाइजेसन, थर्मल स्कैनिंग व साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त रखने की मांग उठाई है।

Related Articles

Comments

Back to Top