6वीं मंजिल से गिरकर मजदूर के 13 साल के बेटे की मौत
हेडलाइंस Jun 25, 2021 at 10:23 PM , 164ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के सेक्टर-144 में स्थित निर्माणाधीन एक भवन के 6वीं मंजिल से 13 वर्षीय बच्चा नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के सेक्टर-144 में स्थित कृष्णा बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा है। वहां पर जमाल अंसारी नामक व्यक्ति काम करते हैं। उनका 13 वर्षीय बेटा अरमान अंसारी कल उनके साथ निर्माणाधीन बिल्डिंग पर गया। छठी मंजिल से वह संदिग्ध अवस्था में नीचे गिर गया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई। उपचार के लिए उसको एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।।






_page-0001.jpg)





















Comments