इस्लामाबाद में रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता से आए भूकंप के झटकें
हेडलाइंस Jun 23, 2021 at 08:05 AM , 335नई दिल्ली | भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज धरती हिलने की खबर है। पाकिस्तान राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार सुबह 6.39 बजे के लगभग जोरदार भूकंप के झटके आए हैं। जिसके बाद लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। आर्थिक संकट से बुरी तरह जूझ रहे पाकिस्तान पर प्राकृतिक आपदाओं की मार भी लगातार जारी है। पाकिस्तानी मीडिया डॉन के अनुसार, बुधवार को पाकिस्तान की में रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र इस्लामाबाद से 146 किमी दूर दक्षिण पश्चिम में बताया गया है। ये झटके समेत आस-पास के कई इलाकों में भी महसूस किए गए है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इससे पहले भी पिछले गुरुवार को इस्लामाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई थी। भारी बारिश से 9 लोगों की मौत और 17 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर आई थी। कोरोना से बेहाल पाकिस्तान की अवाम आर्थिक संकट के चलते भुखमरी का शिकार हो रही है। पिछले हफ्ते ही यहां भारी बारिश ने भी तबाही मचाई थी जिसमें कई लोग मारे गए थे। वहीं दुनिया में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान खुद भी आतंकियों से बच नहीं पाता है और आए दिन यहां आतंकी घटनाएं होती रहती है। ऐसे में लगातार भूकंप का भी आना पाकिस्तान के लिए चुनौती बना हुआ है।






_page-0001.jpg)






















Comments