विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 2150 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 9,740 है -श्री रणवीर प्रसाद
हेडलाइंस Jun 21, 2021 at 05:47 PM , 182लखनऊ: 21 जून, 2021
उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 2.3 मि0मी0 वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 2.7 मि0मी0 के सापेक्ष 85 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 127 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 45.9 के सापेक्ष 277 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 42 टीमें तैनाती की गयी है, 26 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 58 मेडिकल टीमें लगायी गयी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 4821 फूड पैकेट वितरित किए गये हैं। उन्होंने बताया कि शारदा नदी-पलियाकला लखीमपुर खीरी में, रोहिनी नदी-त्रिमोहिनी घाट महाराजगंज में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में 248 बाढ़ शरणालय तथा 302 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 04 अब तक कुल 22 पशु शिविर स्थापित किये गये है। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 2150 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 9,740 है।






_page-0001.jpg)





















Comments