नरेश अग्रवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

अन्य खबरे , 299

हरदोई।(सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार)
भाजपा के अवध क्षेत्र के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आज संगठन की हुई बैठक में पंचायत चुनाव में हरदोई जिले के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री/सांसद रह चुके नरेश अग्रवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के अलावा ब्लाक प्रमुख(क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष) के जिताने की जिम्मेदारी दी गई।
श्री अग्रवाल को इन चुनाव की जिले की बागडोर सौपकर प्रभारी बनाया गया है।
 माहिर राजनीति के पुराने खिलाड़ी नरेश अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष पद सहित,जिले की 19 ब्लाकों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top