बंदर का दिल्ली मेट्रो में शानदार सफर, खूब कलाबाजियां कीं, यात्रियों संग बैठ शीशे से लिए नजारे

हेडलाइंस , 161

नयी दिल्ली

दिल्ली मेट्रो की ब्लू-लाइन पर चलने वाली एक ट्रेन में बंदर के घुसने का विडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि दिल्ली मेट्रो के अधिकारी कन्फर्म नहीं कर पाए कि ट्रेन में बंदर के घुसने का ये वीडियो कब का है। वीडियो में बंदर बड़ी ही आसानी से दिल्ली मेट्रो के कोच में एक सीट पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं इस दौरान कोच में बैठे एक शख्स ने उसका वीडियो बना लिया जो कुछ ही देर में वायरल हो गया।


दिल्ली मेट्रो में बन्दर ने की सवारी। एक ताज़ा वीडियो सामने आया है जिसमे बन्दर मेट्रो की सवारी करता दिख रहा है। मेट्रो के इस नए मुसाफिर को अपने बीच पाकर सफर कर रहे बाकि लोग हैरान रह गए। दिल्ली मेट्रो को भी इस वीडियो के बारे में तभी जानकारी मिली, जब एक व्यक्ति ने उसे ट्वीट किया। इस विडियो में ये साफ नजर आ रहा है कि बंदर ब्लूलाइन की ट्रेन में उस वक्त यात्रियों के बीच घूम रहा है, जब ट्रेन यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से गुजर रही थी। एक शख्स ट्वीट करते हुए लिखा कि 'एक बंदर मेट्रो के अंदर' वहीं कई लोगों ने मजेदार कमेंट किए।


वीडियो में बंदर पहले कोच के अंदर पाइप के सहारे उपर चढ़ता हे और ऊपर लगी हैंडल को पकड़कर फिर नीचे आता है और दो कोच के बीच घूमने के बाद एक यात्री के बगल में खाली सीट पर आकर बैठ जाता है। वीडियो में उसी वक्त एक व्यक्ति यह कहता सुना जाता है कि यह यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन है।

Related Articles

Comments

Back to Top