एम्स डायरेक्टर के बयान ने बढ़ाई चिंता, अगले 6 से 8 हफ्तों के बीच आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर : एम्स

हेडलाइंस , 369

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। इन सबके बीच कोरोना की दूसरी लहर से देश निकलने की कोशिश कर रहा है। कोरोना की दूसरी लहर से देश को भयानक क्षति पहुंची है। इन सबके बीच एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बड़ा बयान दिया है। रणदीप गुलेरिया ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि अगले 6 से 8 हफ्तों के बीच देश में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। डॉक्टर गुलेरिया ने साथ में यह भी कहा कि तीसरी लहर से फिलहाल नहीं बचा जा सकता है। आपको बता दें कि दूसरी लहर के शांत पड़ने के बाद कई राज्यों में प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है। ऐसे में एम्स डॉक्टर की यह बातें चिंता बढ़ाने वाली हैं। केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों से अपील की है कि वह कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन खोलते समय कोविड अनुकूल व्यवहार, जांच-निगरानी-इलाज, टीकाकरण जैसी ‘अति महत्वपूर्ण’ पांच रणनीतियां अपनाए। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भेजे संदेश में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि संक्रमण के प्रसार की कड़ी को तोड़ने के लिए मौजूदा परिदृश्य में कोविड-19 रोधी टीकाकरण बेहद अहम है। 

Related Articles

Comments

Back to Top