समय से शिक्षकों की समस्याओं को निस्तारित करने पर सीटीओ आशुतोष चतुर्वेदी को शिक्षक संघ ने किया सम्मानित

जनपत की खबर , 723

लखनऊ/उरई (जालौन) ।  बेसिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार के सात महीने के शानदार कार्यकाल में शिक्षकों की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित करने एवं जिला कार्यालय में जमा एरियर के समय पर भुगतान एवं समय से वेतन देने का जिला कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी ने शानदार कार्य किया। शिक्षकों की समस्याओं को समय से  निस्तारित करने पर सीटीओ  आशुतोष चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा  सम्मानित किया गया। शिक्षक संघ ने कहा इनके इस स्वर्णिम कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक  माल्यार्पण कर अभिनंदन के लिए बाध्य है। इस दौरान शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा, जिलामंत्री नरेश निरंजन, जिला ऑडिटर मनीष समाधिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top