यूपी सरकार का बड़ा फैसलाः जुलाई में शुरू होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

जनपत की खबर , 640

लखनऊ।

जुलाई में शुरू होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण का असर लगभग खत्म हो गया है। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार फिर से शैक्षिक गतिविधियों को संचालित करने के बारे में विचार कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित कराने का आदेश दिया है। अंतिम वर्ष के अलावा छात्रों की परीक्षा जुलाई में ही अंतिम सप्ताह में शुरू होगी। इस बार परीक्षा में समय और पैटर्न बदले जाएंगे। 


संस्थानों से कहा गया है कि सभी परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव रखी जाए। इनके ऑनलाइन आयोजन की तैयारी पूरी की जाए। दरअसल महामारी की वजह से ही राज्य सरकार ने सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। हालांकि अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के आयोजन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों पर छोड़ी गई थी। सरकार ने कहा है कि 15 अगस्त तक परीक्षाएं पूर्ण करा ली जाएं। 31 अगस्त तक सारे परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। सितंबर के दूसरे हफ्ते में नए सत्र की शुरुआत की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top