फसल कटाई के बाद कृषि ढांचे के लिए 1 लाख करोड़ रुपये : निर्मला

राष्ट्रीय , 425

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज घोषणा की कि केंद्र किसानों के लिए फार्म-गेट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्थापित करेगा।
यहां मीडिया को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि 1 लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण की सुविधा फार्म-गेट पर कृषि अवसंरचना परियोजनाओं के वित्तपोषण और प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों, किसान उत्पादक संगठनों और कृषि उद्यमियों जैसे एग्रीगेशन पॉइंट पर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा फार्म-गेट/एग्रीगेशन प्वाइंट के विकास के लिए किफायती और वित्तीय रूप से व्यवहार्य फसल कटने के बाद के प्रबंधन के बुनियादी ढांचा को मदद देगी।

फार्म गेट के आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त कोल्ड चेन और फसल प्रबंधन के बुनियादी ढांचे की कमी को देखते हुए, सीतारमण ने कहा कि फंड तुरंत बनाया जाएगा। यह घोषणा मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की तीसरी किस्त का हिस्सा है।

Related Articles

Comments

Back to Top