नोएडा ,कोरोना वायरस की तीसरी लहर से पहले नोएडा में होंगे बच्चों के लिए 200 आईसीयू बेड, पढ़िए डीएम सुहास एलवाई की खास तैयारी
हेडलाइंस May 25, 2021 at 05:11 PM , 165नोएडा ,कोरोना वायरस की तीसरी लहर से पहले यूपी सरकार अपना पूरे इंतजाम कर रही है। नोएडा के जिला अस्पताल में बच्चों के लिए 100 आईसीयू बेड की तैयारी की है। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण की तीसरी वेब से पहले अपनी पूरी तैयारी कर रहा है। नोएडा में स्थित जिला अस्पताल में छोटे बच्चों के लिए आईसीयू बेड की व्यवस्था की जा रही है।
*जिले में 200 सरकारी आईसीयू बेड होंगे*
दरअसल, अभी तक नोएडा के जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक आईसीयू बेड की संख्या 10 थी। लेकिन महामारी को बढ़ता देख जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर चाइल्ड पीजीआई अस्पताल 100 आईसीयू बेड की तैयारी करना शुरू कर दिया है। जल्द ही जिला प्रशासन अपनी पूरी तैयारी कर लेगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भी 100 आईसीयू बेड की व्यवस्था की जाएगी। यानी कि जिले मे अब बच्चों के लिए सरकारी आईसीयू बेड की संख्या अब 200 होगी।
*तीसरी लहर से पहले पूरी होगी तैयारी*
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अस्पतालों में बेड की भारी कमी देखने को मिली है। हालत सामान्य नहीं थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अब बेड की व्यवस्था पर लग गया है। डीएम सुहास एलवाई ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर एक नई नणनीति तैयार की है। जिलाधिकारी की कोशिश है कि जब तक तिसरी लहर आयेगी। उससे पहले वो पूरा इंतजाम कर लेंगे। जिससे लोगों को परेशानी ना हो।
*योगी आदित्यनाथ का आदेश- मरीजों के लिए बेड की कमी ना हो।*
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ दिनों पहले नोएडा में दौरे पर आए थे। उन्होंने आदेश दिया था कि किसी भी जिले के अस्पताल में मरीजों के लिए बेड की कमी ना हो। आने वाली तीसरी लहर में बच्चों के अंदर कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा होगा। जिसके बाद जिला प्रशासन बच्चों के लिए आईसीयू बेड की व्यवस्था करने की तैयारी में लग गया है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार है।






_page-0001.jpg)





















Comments