समाजवादी पार्टी एवं पिछली सरकारों के दौरान मदरसों में हुवे भारी भ्रष्टाचार चरम पर थे :मोहसिन रज़ा राज्य मंत्री

जनपत की खबर , 319

लखनऊ।

समाजवादी पार्टी एवं पिछली सरकारों के दौरान मदरसों में हुवे भारी भ्रष्टाचार चरम पर थे जैसे  कागज़ों में मदरसे मौजूद थे पर ज़मीन पर उनका कोई अस्तित्व ही नहीं था, नियुक्तियों में भ्रष्टाचार और कुछ ऐसे मामलों की भी शिकायत आ रही थी कि मदरसे में नियुक्त शिक्षक विदेश में हैं और सैलरी मदरसों से प्राप्त हो रही है इस प्रकार की गंभीर शिकायतें प्राप्त होने पर मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने मदरसों में भ्रष्टाचार की जाँच S.I.T. से कराये जाने का निर्णय लिया और अब उसमे  कुछ लोग दोषी पाये गये हैं जिनके विरुद्ध मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है दोषियों के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी और जाँच अभी अन्य जनपदों और मदरसों की जारी है आगे भी जो दोषी निकल के आएगा उसके विरुद्ध क़ानून अपना काम करेगा।


मोहसिन रज़ा राज्य मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक़्फ़ एवं हज, उत्तर प्रदेश सरकार।

Related Articles

Comments

Back to Top