पाकिस्तान के नारे लगाने में भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, 11 अन्य की तलाश जारी

हेडलाइंस , 176

कनौज। कोतवाली जलालाबाद क्षेत्र के अंतर्गत 13 मई की देर शाम ईद का पर्व मना रहे संप्रदाय विशेष के लोगों ने बिना अनुमति के जुलूस निकाला था और पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए थे। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
              सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद सक्रिय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शाहिद, सलमान, मोहम्मद अफजाल व मेराज को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया‌। वहीं इस मामले में 11 अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top