राम भरोसे है छोटे शहरों की स्वास्थ्य व्यवस्था : हाईकोर्ट
हेडलाइंस May 17, 2021 at 11:23 PM , 172प्रयागराज।
आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा राम भरोसे है छोटे शहरों की स्वास्थ्य व्यवस्था, हाई कोर्ट ने दिया सुझाव, बड़े औद्योगिक घराने अपना धार्मिक फण्ड वैक्सीन खरीदने में लगाये, सरकार खुद वैक्सीन बनाये और दूसरी कम्पनियों को वैक्सीन बनाने के फार्मूले दिए जा सकते हैं।कोर्ट ने दिया आदेश, प्रदेश के BHU, गोरखपुर, प्रयाग,आगरा, मेरठ मेडिकल कॉलेजों को SGPGI स्तर का बनाया जाय, हर छोटे शहरों में 20 एम्बुलेंस और हर गांव में ICU सुविधा वाली 2 एम्बुलेंस होनी चाहिए।सरकार मेडिकल कॉलेजों के upgradation प्लान के साथ अगली डेट 22 मई को रिपोर्ट दे।हर नर्सिंग होम में ऑक्सीजन सुविधा और वेंटिलेटर होने चाहिए।30 बेड से ऊपर के हर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट हो।
प्रयागराज-कोरोना कूप्रबंधन पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
12 जिला जजों को नोडल नियुक्त किया गया,
हाईकोर्ट ने 12 जिलों के जजों से सीधा रिपोर्ट मांगी है,
27 आप्रैल के कोर्ट के आदेश की पालना रिपोर्ट,
यूपी सरकार को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया,
सीधे जजों से रिपोर्ट तलब की गई
कोरोना कूप्रबंधन पर हाईकोर्ट नाराज
बिजनौर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, जौनपुर
मैनपुरी, मऊ, अलीगढ़, एटा, इटावा, फिरोजाबाद
देवरिया जिले से भी रिपोर्ट तलब की
हफ्ते भर में इन जिलों से रिपोर्ट तलब की गई।






_page-0001.jpg)





















Comments