घर-घर स्क्रीनिंग करेगी मोहल्ला निगरानी समिति, होम आइसोलेशन वालों को बांटेंगी मेडिसिन किट : नगर विकास मंत्री
हेडलाइंस May 17, 2021 at 07:58 PM , 242सभी आधिशाषी अधिकारी एवं आशा बहु सीएचसी पीएचसी के इंचार्ज के संपर्क में रहेः: श्री आशुतोष टंडन
लखनऊ 17 मई 2021
मा. नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन जी ने सोमवार को कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन मंडल के 14 जनपदों (प्रयागराज, फ़तेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती) की 92 नगर पंचायतों के मा. अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। जिसमें मंत्री जी ने कहा कि मोहल्ला निगरानी समिति के सदस्य घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे। कहीं भी संक्रमित मिलने पर होम आइसोलेशन वाले मरीजों को समय से मेडिसिन किट भी निगरानी समिति द्वारा मुहैया करवाई जाएगी। निगरानी समिति के सभी अधिशासी अधिकारी एवं आशा बहु सीएचसी पीएचसी इंचार्ज के संपर्क में रहें और भरपूर सहयोग दें। वर्चुअल बैठक में सफाई सैनिटाइजेश एवं निगरानी समितियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वर्चुअल बैठक में मा. अपर मुख्य सचिव नगर विकास विभाग श्री रजनीश दुबे, नगरीय निकाय निदेशालय की निदेशक श्रीमती शकुन्तला गौतम, विशेष सचिव नगर विकास विभाग श्री इंद्रमणि त्रिपाठी समेत तीन मण्डल की 92 नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं आधिशासी अधिकारी (ईओ) जुड़े रहे।
होम आइसोलेशन के मरीजों को न हो मेडिसिन किट की किल्लत: श्री आशुतोष टंडन
मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश भर में मोहल्ला निगरानी समितियों द्वारा लोगों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जायेगी। कहीं भी संक्रमित मिलने होम आइसोलेशन वालों को समय से मेडिसिन किट भी निगरानी समिति द्वारा मुहैया करवाई जाएगी। साथ ही समय समय पर निगरानी समितियों द्वारा संक्रमितों की जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा निगरानी समिति के अधिकारी मेडिसिन किट को लेकर लगातार पीएचसी व सीएचसी के संपर्क में रहेंगे। जिससे होम आइसोलेशन के मरीजों को मेडिसिन किट का अभाव न हो सके। निगरानी समिति नगर निगम, नगर अायुक्त और सभी अधिशासी अधिकारी, सभी सीएचसी पीएचसी इंचार्ज व आशा बहु के संपर्क में रहेंगे और उनका भरपूर सहयोग देंगे।
मेडिसिन किट व स्क्रीनिंग की करनी होगी प्रतिदिन रिपोर्टिंगः श्री रजनीश दुबे
अपर मुख्य सचिव नगर विकास विभाग श्री रजनीश दुबे ने निर्देश दिए कि मोहल्ला निगरानी समिति के द्वारा कितने लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। समिति द्वारा कितने संक्रमित चिह्नित हुए, कितनी मेडिसिन किट बांटी गई हैं। इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट बनाकर नगर विकास निदेशालय को भेजनी होगी। जिन नगर पंचायतों में अधिक कंटेनमेंट जोन है उन नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी विशेष तौर पर ध्यान दें। साथ ही कूड़े का निस्तारण करने की रिपोर्ट भी प्रतिदिन मुहैया करवाते रहें।
नगर पंचायतों के मा अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारियों संग मंत्री जी ने विस्तार से की चर्चा
मा. मंत्री जी ने खागा (फतेहपुर) की अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, रानीगंज (प्रतापगढ़) की अध्यक्ष श्रीमती मीरा गुप्ता, बक्शी का तालाब (लखनऊ) के अध्यक्ष श्री अरूण सिंह, महराजगंज (रायबरेली) की अध्यक्ष श्रीमती सरला साहू, बेनीगंज (हरदोई) की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला वैश्य, महोली (सीतापुर) की अध्यक्ष श्रीमती सरिता गुप्ता, सिंघाई भिण्डौरा (लखीमपुर) के अध्यक्ष श्री उत्तम कुमार मिश्रा, नवाबगंज (उन्नाव) के अध्यक्ष श्री दिलीप लश्करी, मनकापुर (गोण्डा) के अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता, तुलसीपुर (बलरामपुर) नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कहकशाँ फिरोज समेत सभी 10 अध्यक्षों से नगर पंचायत में हो रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।






_page-0001.jpg)





















Comments