हिमालय स्थित ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले

हेडलाइंस , 700

लखनऊ।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021

• हिमालय स्थित  ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम  के कपाट खुले।

• मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रसननता जताई। जनकल्याण तथा आरोग्यता की कामना की।

• श्री केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम से रूद्राभिषेक।
 पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पहल पर श्री केदारनाथ धाम सहित चारों धामों में प्रथम पूजा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम से की गई। 

• कोरोना महामारी का असर सीमित संख्या में रहे पूजा-अर्चना से जुड़े प्रतिनिधि।

•      रावल भीमाशंकर लिंग, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह, जिलाधिकारी मनुज गोयल सहित तीर्थ पुरोहित, प्रशासन पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

• कल मंगलवार 18 मई को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट जबकि 14 मई को श्री यमुनोत्री धाम, 15 मई को खुले श्री गंगोत्री धाम के कपाट।

• तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट आज दोपहर में खुलेंगे। चतुर्थ केदार श्री रूद्रनाथ जी के कपाट भी आज खुल रहे है। 

• द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी के कपाट 24 मई को खुल रहे हैं।

• श्री गुरूद्वारा हेमकुंड साहिब एवं श्री लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलने की तिथि अभी तय नहीं।

•  कोरोना कहर के कारण चारधाम यात्रा स्थगित की गई है, केवल सांकेतिक पूजा-अर्चना हेतु ही धामो के खुल रहे कपाट।

Related Articles

Comments

Back to Top