उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोरोना के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

हेडलाइंस , 172

लखनऊः 10 मई 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य आज जनपद रायबरेली स्थित ऊँचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं (टेस्टिंग किट, आक्सीमीटर, दवाएं व आक्सीजन आदि) का जायजा लिया। चिकित्सा सेवाओं में समर्पित डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ़ का उत्साह वर्धन करते हुए कोविड व नॉन कोविड रोगियों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।

 उन्होंने  कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी ली तथा टेस्टिंग व दवाओं के वितरण  आदि का फीडबैक भी लिया।
 उन्होंने   चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टॉप लोगों को निर्देश दिए की कोरोना वायरस की संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए । कहा कि मास्क लगाने , 2 गज की दूरी बनाए रखें व सैनिटाइजेशन आदि के विषय में व्यापक रूप से जागरूक किया जाए ।उन्होंने कहा लोगों को सफाई के लिए भी जागरूक किया जाए तथा गंभीर रोगियों को विशेष रुप से देखते हुए उनके रेफरल की आवश्यकता हो तो नियमानुसार कार्यवाही की जाए ।टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्देश  दिये कहीं किसी चीज की कमी हो,  किसी चीज की आवश्यकता हो, तो  समय से अपने उच्चाधिकारियो को अवगत कराते हुये आवश्यक  व्यवस्था  सुनिश्चित  की जाय।

Related Articles

Comments

Back to Top