मीडिया को निशाना बनाकर अपने पापों से छुटकारा पाने के प्रयास में रायबरेली जिला प्रशासन
हेडलाइंस May 04, 2021 at 03:02 PM , 206रायबरेली / लखनऊ : उत्तर प्रदेश में रायबरेली एक एैसा जिला है जहां के पत्रकार जनता के हित में कोविड - 19 के प्रकोप से बचाव में केवल कलम नहीं चला रहे है बल्कि तन कर खड़े भी हो गये है और सब - कुछ पर नजर रखे हुए है , जिसका परिणाम यह हुआ है प्रशासनिक असफलता का खुलासा हो रहा है और कुछ हद तक मनमानी पर अंकुश लगा है.
अब आदित्यनाथ सरकार में जब प्रशासन फ्रीहैंड है तब अपने कृत्यों से कुख्यात रायबरेली जिला प्रशासन मीडिया पर दबाव बनाने के लिए षडयंत्रों का चक्रब्यूह रच रहा है. इसी क्रम में आक्सीजन को लेकर पत्रकारों ने जो खबर लिखी उस पर नोटिसें जारी हो रही है.रायबरेली में प्रशासन लोकतंत्र के ' चौथे स्तंभ ' को ध्वस्त करने में लगा हुआ है. मीडियाकर्मी स्वयं को ' ' अभिमन्यु ' जैसा महसूस कर रहे है. अब देखना यह है कि कलियुगी कौरवों रूपी जिला प्रशासन की घेराबंदी में फंसे मीडियाकर्मी चक्रब्यूह तोड़ेंगे या कोविड - 19 की रिपोर्टिंग में ' वीर अभिमन्यु ' का इतिहास दोहरायेंगे.
... नैमिष प्रताप सिंह...






_page-0001.jpg)





















Comments