सरकार से किसानो की आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग

हेडलाइंस , 319

Krishna kumar shukla
गोला गोकरण नाथ खीरी। आज संकट की घड़ी में अगर सरकार के साथ कोई खड़ा है तो वह अन्नदाता खड़ा है। लेकिन जिला पंचायत सदस्य महेश चंद्र कनौजिया ने बताया दुख इस बात का है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों इसको मानने को तैयार नहीं जबकि सच्चाई है। आज किसानों की मेहनत से पैदा की गई फसलें देश के गोदामों में भरी पड़ी है। चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार दोनों किसानों को कोई तवज्जो ना देकर कर बड़े उद्योगपतियों के साथ खड़ी है। कर्ज माफी की जरूरत किसानों को है। जिला पंचायत सदस्य महेश चंद्र कनौजिया ने कहा बड़े दुख के साथ रिजर्व बैंक से मिल कर केंद्र कि मोदी सरकार ने .68000. हजार करोड़ रुपए अपने चहेते खास भगोड़ा बिजनेसमैन को देकर कर्ज माफ किया है। भोला भाला किसान अपनी फसलों को औने पौने दामों पर बेच रहा है। सब व्यापारियों ने कोरोना संकट की घड़ी में अपने सामानों की रेट कई गुना बढ़ा दिया। लेकिन अकेला किसान अपनी फसलों के दाम नहीं बढ़ाया बल्कि लाॅकडाउन में सरकार का सहयोग करते हुए गांव-गांव घर-घर जाकर बेचने को मजबूर है। भगवान ने भी किसानों के 7 बेमौसम बारिश ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हुआ.हम सरकार से मांग करते हैं कि किसानों को संपूर्ण कर्ज माफी व गन्ना भुगतान तुरंत कराया जाए जबकि फैक्ट्रियां गन्ना पिराई कर बंद कर चुकी हैं। लेकिन गन्ना किसानों का पेमेंट नहीं किया गया सरकार किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान कराएं। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं धूप हो या बरसात किसान हर समय खेत में डट कर पसीना बहा कर अपनी फसल को पैदा करता है। लेकिन देश का दुर्भाग्य है किसानों की तरफ सरकार ना देख कर बड़े बिजनेसमैनो हजारों करोड़ों रुपया माफ कर चुकी है।

Related Articles

Comments

Back to Top