**लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन: तीसरे दिन एक नामांकन दाखिल, एक ने लिया नामांकन पत्र**

अन्य खबरे , 13

**लखनऊ, 1 अक्टूबर।** विधान परिषद के **लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन-2026** के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन गुरुवार को मंडलायुक्त कार्यालय, कक्ष संख्या-01, न्यायालय आयुक्त, लखनऊ मंडल में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।
 
मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर **विजय विश्वास पंत** ने बताया कि तीसरे दिन **एक नामांकन पत्र दाखिल** किया गया, जबकि **एक नामांकन पत्र वितरित** किया गया।
 
**खंड शिक्षक निर्वाचन** के लिए जानकीपुरम, लखनऊ निवासी **सचिन कुमार अवस्थी** ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र प्राप्त किया। वहीं सीतापुर रोड, लखनऊ निवासी **सोहन लाल** ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
 
नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंडलायुक्त कार्यालय में जारी है।

Related Articles

Comments

Back to Top