**बड़ी खबर: यूपी में बीएएमएस इंटर्न का भत्ता ₹7,500 से बढ़ाकर ₹25 हजार करने की तैयारी**
जनपत की खबर Sep 12, 2026 at 11:05 AM , 10**राजकीय आयुर्वेद कॉलेजों से मांगा गया वित्तीय भार और इंटर्न छात्रों का विवरण, आयुर्वेद सेवाएं निदेशक ने जारी किए निर्देश**
**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश में राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों में अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप कर रहे बीएएमएस छात्रों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। आयुर्वेद सेवाएं निदेशालय ने वर्तमान में दिए जा रहे **₹7,500 प्रतिमाह इंटर्नशिप भत्ते को बढ़ाकर ₹25,000 प्रतिमाह** किए जाने के संबंध में प्रदेश के सभी राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों से आवश्यक विवरण मांगा है।
आयुर्वेद सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निदेशक की ओर से जारी पत्र में समस्त प्राचार्य एवं अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि उनके संस्थान में **अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप कर रहे छात्र-छात्राओं की संख्या तथा ₹7,500 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रतिमाह भत्ता किए जाने पर पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय व्यय भार** का पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाए।
### **एमबीबीएस/बीडीएस की तर्ज पर भत्ते की मांग**
पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों की ओर से पूर्व में विभिन्न पत्रों के माध्यम से **एमबीबीएस/बीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों को अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप के दौरान दिए जाने वाले भत्ते की तर्ज पर बीएएमएस इंटर्न के इंटर्नशिप भत्ते में वृद्धि** किए जाने का अनुरोध किया गया था।
इसी क्रम में अब निदेशालय ने सभी संबंधित संस्थानों से वास्तविक वित्तीय भार और इंटर्नशिप कर रहे छात्र-छात्राओं का विवरण मांगा है। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर इस मामले में **अग्रेतर कार्यवाही** की जाएगी।
### **बीएएमएस छात्रों को मिल सकती है बड़ी राहत**
यदि इंटर्नशिप भत्ता ₹25,000 प्रतिमाह किए जाने का निर्णय होता है, तो वर्तमान ₹7,500 के मुकाबले बीएएमएस इंटर्न को **₹17,500 प्रतिमाह अधिक** मिलेंगे। इससे अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप कर रहे आयुर्वेद चिकित्सा छात्रों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
**हालांकि, निदेशालय के पत्र में अभी भत्ता बढ़ाने का अंतिम आदेश जारी नहीं किया गया है। फिलहाल सभी राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों से वित्तीय व्यय भार एवं इंटर्न छात्रों का विवरण मांगा गया है।**






_page-0001.jpg)
























Comments