वाराणसी को ₹14,447.64 करोड़ की मेगा कनेक्टिविटी परियोजना की सौगात, 46 किमी लंबे 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

जनपत की खबर , 142

नई दिल्ली/वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने वाराणसी के लिए ₹14,447.64 करोड़ की महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) और वाराणसी रिंग रोड के बीच 46.039 किलोमीटर लंबे 6-लेन ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।
यह परियोजना वाराणसी की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने के साथ शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी। कॉरिडोर के निर्माण से NH-19 और वाराणसी रिंग रोड के बीच तेज, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन संभव होगा, जिससे शहर में जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
परियोजना के अंतर्गत केबल-स्टे ब्रिज, एक्स्ट्राडोज्ड फुट ओवर ब्रिज, रैंप, लूप तथा सर्विस रोड जैसी आधुनिक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के तहत विकसित की जाएगी।
सरकार के अनुसार, इस मेगा परियोजना से वाराणसी की शहरी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्रा समय में कमी आएगी तथा पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top